Sunday, November 18, 2012

बारिश

मुसलाधार बारिश कल रात की 
सड़को पर खेलीं है आँख मिचौली 
कुछ गड्ढे भर गए हैं , जिसमें 
नीले आकाश की दिखाई देती प्रतिबिम्ब  
तुम्हारी याद दिलाती है मैली |
सोच कर रुक सा गया था, 
कुछ गिले धुंधले बादल छा गए 
फिर से गरज बरसने को तैयार |
इतने में एक गुजरती साईकल ने 
उमड़ने से पहले ही रौंद गया 
उस अक्स के ठीक बीचोबीच 
चीरता हुआ, क्षण्भंगुरी था मैं 
फिर से ज़मीन पर आ गया 
अपने कपड़ो को बचाते हुए,
संभल कर चलना होगा अब ।
Abstract Bubbles

Monday, November 5, 2012

उतावालें अंगड़ाईयां

सुबह उठने से पता चला सपने तो चल रहे थे ,

उतावालें अंगड़ाईयों से नींद ही टूट गयी थी |
तुम जो चले गए थे ज़िन्दगी ही रुक गयी थी,
छू कर महसूस किया  सांसें तो चल रही थी |
Sands of Time
पुकारना तुझे ख़त्म न हुआ नाम तो बदल दिया था, 
दर्द फिर भी कम न हुआ खरोंचें कबकी भर गयी थी |
इस एहसास के धड़कन को दफ़न तो कर दिया था ,
हीं दूर से फिर भी आवाज़ तो सुनाई दे रही थी |

Post Box # 115
पता आज भी वही है मुकाम सिर्फ बदले थे ,
चिट्ठियों के ढेर में भी कोई खबर न थी |
इंतज़ार अब ख़त्म हुई आँखें तो तरस चुकी थी ,
दीवानगी अब भी वही है मंजिलों ने हेरफेर की थी |


-सौरभ राज शरण 

This website and its content is copyright of सौरभ राज शरण © 2012. 
कॉपीराइट © सौरभ राज शरण 
All Rights Reserved.



Friday, November 2, 2012

दिन शुरू

सुबह का एक सपना 
चादर में लिपटा हुआ तंग 
बरसात की ठंडी हवा के झोंके से
किसे उठना है पसंद 

कमरे में पाया 
सूखे गीले पत्तें थे फैले 
बाहर देखा तो 
पुराने पेड़ थे उखड़ चले









रात की आंधी से 
बिखरे बेजान पड़े थे 
चिड़ियों के घोंसलों से 
गिरे हुए अंडे 

टूटे सपनो का ग़म 
भूल कर गोया 
काम को निकलने की होड़ 
मेरा दिन शुरू हुआ 



-सौरभ राज शरण 

This website and its content is copyright of सौरभ राज शरण © 2012. 
कॉपीराइट © सौरभ राज शरण 
All Rights Reserved.

Thursday, November 1, 2012

माचिस

बारिश ने सुबह से 
सारे रास्ते भींगा रखे है 

कई दिनों से दिल 
भी तंग गलीयों से है 

आखिर मैंने पत्थर 
रख कर सोच लिया 

आज सारे रखे याद 
में आग लगा दूँ 

पता नहीं मौसम को 
मुझसे से क्यूँ है गिला 

माचिस की तीलियाँ 
भी सील चुकी है |


-सौरभ राज शरण 

This website and its content is copyright of सौरभ राज शरण © 2012. 
कॉपीराइट © सौरभ राज शरण 
All Rights Reserved.